Pakur News: पाकुड़ में JTET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुबह 6 बजे तक पहुंचेंगे जवान

Pakur News: पाकुड़ में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 की तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा 1 नवंबर को होगी. इसे शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस केंद्र के शहीद अमरजीत

Facebook
X
WhatsApp
Pakur News: पाकुड़ में JTET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुबह 6 बजे तक पहुंचेंगे जवान

Pakur News: पाकुड़ में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 की तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा 1 नवंबर को होगी. इसे शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस केंद्र के शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग दी.

 

परीक्षा केंद्रों पर होगी सख्त जांच

एसपी ने सभी प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन जांच करने और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बनाए रखने को कहा. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

 

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेगा. वहीं, साइबर सेल को सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक पोस्ट पर नजर रखने को कहा गया है. जिला नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी. इस ब्रीफिंग में एसडीपीओ पाकुड़ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

TAGS
digitalwithsandip.com