Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब‚ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के जमशेदपुर की स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु परिवारों सहित नदी के पवित्र जल में स्नान करने पहुंचे। नदी तटों पर हर-हर गंगे और हरि नाम

Facebook
X
WhatsApp
Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब‚ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के जमशेदपुर की स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु परिवारों सहित नदी के पवित्र जल में स्नान करने पहुंचे। नदी तटों पर हर-हर गंगे और हरि नाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सूर्योदय से पहले ही हजारों लोग घाटों पर पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार नदी में पवित्र डुबकी लगाई और अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को मोक्षदायी माना जाता है, इसी आस्था के साथ श्रद्धालु गंगाजल और दीपदान कर पुण्य अर्जित करने में लीन दिखे।

स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरि विष्णु और श्री जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना की। कई श्रद्धालुओं ने घाटों पर ही पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां विशेष आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

पवित्र स्नान के बाद जरूरतमंदों के बीच भोजन, वस्त्र और दक्षिणा का दान किया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस अवसर पर सेवा शिविर लगाए और श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं नाश्ता वितरित किया। पूरा माहौल धार्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर रहा।

TAGS
digitalwithsandip.com