Jamshedpur Clash: डीसी लॉन विवाद पर पहुंचे विधायक सरयू राय‚ पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Jamshedpur Clash: हाल के दिनों में दो बच्चों के आपसी विवाद के बाद साकची और बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान डीसी लॉन परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Clash: डीसी लॉन विवाद पर पहुंचे विधायक सरयू राय‚ पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Jamshedpur Clash: हाल के दिनों में दो बच्चों के आपसी विवाद के बाद साकची और बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान डीसी लॉन परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय स्वयं डीसी लॉन पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लॉन के मालिक से ली।

विधायक सरयू राय ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कई आरोपी दिखाई दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिस्टुपुर थाना प्रभारी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों की गाड़ियां वहां से लेकर चले गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

सरयू राय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है क्योंकि पुलिस की निष्क्रियता से आम लोगों का विश्वास डगमगा रहा है। उन्होंने कहा, “पुलिस का दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि आरोपियों को संरक्षण देना। जब सीसीटीवी में सबूत मौजूद हैं, तब भी कार्रवाई न होना चिंता का विषय है।”

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुलिस ने शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए, तो वह इस पूरे मामले को राज्य सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह दिखाना होगा कि कानून सबके लिए समान है और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाया नहीं जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com