Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के होटल AK International पर फायरिंग, गोली लगने से मुख्य गेट का शीशा टूटा

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के मटवारी स्थित होटल AK International में गुरुवार रात अपराधियों ने गोलीबारी की. रात करीब 10:10 बजे तीन से चार अपराधी होटल के बाहर पहुंचे और मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली लगने से होटल के मुख्य गेट का शीशा टूट गया. इस

Facebook
X
WhatsApp
Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के होटल AK International पर फायरिंग, गोली लगने से मुख्य गेट का शीशा टूटा

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के मटवारी स्थित होटल AK International में गुरुवार रात अपराधियों ने गोलीबारी की. रात करीब 10:10 बजे तीन से चार अपराधी होटल के बाहर पहुंचे और मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली लगने से होटल के मुख्य गेट का शीशा टूट गया. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षागार्ड बाल-बाल बच गया. राहत की बात है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

फायरिंग के बाद फरार हुए अपराधी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी अचानक होटल के बाहर पहुंचे और गोलियां चलाने लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. फायरिंग के बाद होटल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने होटल को निशाना क्यों बनाया.

कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार और कोर्रा थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके अलावा अलग-अलग थानों की पुलिस टीम भी जांच में जुट गई. पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com