Gumla Crime News: गुमला में 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Gumla Crime News: गुमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों को करंज मोड़ सोसो के पास से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, युवक वहां ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोरामबी निवासी पीयूष

Facebook
X
WhatsApp
Gumla Crime News: गुमला में 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Gumla Crime News: गुमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों को करंज मोड़ सोसो के पास से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, युवक वहां ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोरामबी निवासी पीयूष केरकेट्टा, पोकारो निवासी अनमोल वाडा और रामपुर निवासी कोसमॉस एक्का के रूप में हुई है.

18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तीनों युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने उनकी स्कूटी भी जब्त की है. तीनों इसी स्कूटी पर सवार थे. SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि जिले में अवैध नशे के सेवन और खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com