Chakradharpur firing: हरिजन बस्ती फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार‚ पुलिस ने रात में मारी दबिश

Chakradharpur firing: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर शहर के हरिजन बस्ती में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां मुख्य अभियुक्त अमन कुमार को बुधवार देर रात पंडितहाता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला बर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके

Facebook
X
WhatsApp
Chakradharpur firing: हरिजन बस्ती फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार‚ पुलिस ने रात में मारी दबिश

Chakradharpur firing: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर शहर के हरिजन बस्ती में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां मुख्य अभियुक्त अमन कुमार को बुधवार देर रात पंडितहाता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला बर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके चलते बीते दिनों हरिजन बस्ती में तनाव की स्थिति बन गई थी।

गुरुवार को एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना के बाद घायल पक्ष की ओर से मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा ने चक्रधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बम्बा ने आरोप लगाया था कि अमन कुमार और उसके सहयोगी मुकेश साव ने उस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसी आधार पर बुधवार देर रात पंडितहाता में छापेमारी की गई और अमन कुमार को पकड़ा गया। पुलिस को घटनास्थल से 7.65 mm कैलिबर लिखे हुए तीन खोखे और एक पिलेट भी बरामद हुए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि होती है।

एसडीपीओ के अनुसार दूसरा नामजद आरोपी मुकेश साव अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसके बारे में बताया गया है कि वह ब्राउन शुगर और हथियार सप्लाई करने जैसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तेज कर दी है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com