Bangladesh Protest Jamshedpur: कदमा रंकनी मंदिर के पास प्रदर्शन‚ पुतला दहन

Bangladesh Protest Jamshedpur: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अब झारखंड के जमशेदपुर में भी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंकनी मंदिर के समीप भाजपा कदमा मंडल की ओर से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और

Facebook
X
WhatsApp
Bangladesh Protest Jamshedpur: कदमा रंकनी मंदिर के पास प्रदर्शन‚ पुतला दहन

Bangladesh Protest Jamshedpur: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अब झारखंड के जमशेदपुर में भी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंकनी मंदिर के समीप भाजपा कदमा मंडल की ओर से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनिस का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पुतला दहन केवल एक चेतावनी है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुतला दहन के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि यदि वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह से आक्रोशपूर्ण बना रहा।

इस पूरे मामले पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय हैं और अब इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

TAGS
digitalwithsandip.com