Agrico Puja Pandal: एग्रिको पंडाल का उद्घाटन‚ रघुबर दास और विद्युत महतो रहे उपस्थित

Agrico Puja Pandal: एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा तैयार किए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों

Facebook
X
WhatsApp
Agrico Puja Pandal: एग्रिको पंडाल का उद्घाटन‚ रघुबर दास और विद्युत महतो रहे उपस्थित

Agrico Puja Pandal: एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा तैयार किए गए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने माता की प्रतिमा और पंडाल की कलाकृतियों को नजदीक से देखा और कलाकारों की सराहना की।

प्रतिमा को मिला “अद्भुत कलाकृति” का दर्जा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रघुबर दास ने पंडाल और प्रतिमा की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” बताते हुए कहा कि यह कलाकारों की मेहनत, कौशल और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने समिति और स्थानीय कलाकारों को बधाई दी।

स्वदेशी संस्कृति पर जोर

सांसद विद्युत वरन महतो ने अपने वक्तव्य में स्वदेशी और स्थानीय कला को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा की जीवंत पहचान हैं, जो न केवल समाज को जोड़ती हैं बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर स्वदेशी की शक्ति को और मजबूत बनाती हैं।

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री गुंजन यादव, श्री दिनेश कुमार, श्री योगेश मल्होत्रा, श्री विजय खान, श्री कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा, श्री विकास सिंह, श्री आशुतोष सिंह, श्री लालचंद सिंह, श्री चिंटू सिंह, श्री चंदशेखर मिश्र, श्री धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राजन सिंह, श्री कंचन सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री सुशांतो पांडा, श्री अप्पू तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री मंजीत सिंह, श्री दिनेश गुप्ता, श्री संतोष ठाकुर, श्री गौतम प्रसाद, श्री राकेश कुमार सिंह, श्री जीवन साहू, श्री कंचन दत्ता, श्री अभिषेक कुमार, श्री युवराज सिंह, श्री नन्दलाल सिंह, श्री ओमप्रकाश उपाध्याय, श्री अशोक सिंह, श्री शैलेश गुप्ता और श्री पवन अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल थे।

आयोजन की सफलता

इस अवसर पर एग्रिको पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई. पी. सिंह और महामंत्री भूपेंदर सिंह के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि उद्घाटन समारोह गरिमामयी, भव्य और यादगार बने।

TAGS
digitalwithsandip.com