Adityapur News: आदित्यपुर में धूमधाम से मना चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, लोजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Adityapur News: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन शनिवार को आदित्यपुर में मनाया गया. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर में धूमधाम से मना चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, लोजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Adityapur News: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन शनिवार को आदित्यपुर में मनाया गया. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में किया गया. जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

चिराग पासवान की लंबी उम्र की कामना

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं.

पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सहदेव पासवान, जिला संगठन सचिव देवाशीष, जिला महासचिव रितेश कुमार, जिला सचिव रवि सिंह और जिला प्रवक्ता शुभम पाल शामिल हुए. इसके अलावा आदित्यपुर नगर अध्यक्ष चितरंजन पासवान, नगर सचिव राजा ठाकुर, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष श्यामल दास, विजय प्रधान, रोहित कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

TAGS
digitalwithsandip.com