Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई में कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया शोरूम खुलने जा रहा है. चौक बाजार स्थित सुहागन फैमिली मॉल का पांचवां शोरूम 2 नवंबर को ग्राहकों के लिए शुरू होगा. करीब 10 हजार वर्गफीट में बने इस शोरूम को पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया गया है. इसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले करेंगे.
एक ही छत के नीचे मिलेंगे तीनों कलेक्शन
शोरूम के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रीत सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव और रचित सचदेव ने बताया कि यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़ों की बड़ी रेंज मिलेगी. उनके अनुसार, जुगसलाई में पहली बार प्रीमियम और मिडियम रेंज के ब्रांडेड परिधानों के कई विकल्प एक ही जगह उपलब्ध कराए जा रहे हैं. शादी-विवाह, त्योहार और दूसरे खास मौकों के लिए भी कपड़ों की रेंज रखी गई है.
260 रुपये से शुरू होगी साड़ियों की कीमत
महिलाओं के लिए यहां 260 रुपये से साड़ियों की रेंज शुरू होगी. वहीं, लहंगे की शुरुआती कीमत 2,500 रुपये रखी गई है. बच्चों के कपड़े 150 रुपये से मिलेंगे. साड़ियों में बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, डिजाइनर, प्योर सिल्क, कांजीवरम, कॉटन और सुपर नेट की वैरायटी मिलेगी. इसके अलावा सूट पीस, प्योर क्रेप, चंदेरी, बनारसी और सिल्क सूट के साथ वेडिंग कलेक्शन, वेडिंग गाउन और इंगेजमेंट गाउन भी उपलब्ध होंगे.
लहंगे से लेकर वेस्टर्न वियर तक की रेंज
महिलाओं के लिए रेडीमेड और सेमी-स्टिच सूट, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट, फैंसी लहंगा और ब्राइडल लहंगे भी रखे जाएंगे. कुर्ती सेट, लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट के साथ वेस्टर्न गाउन के विकल्प भी मिलेंगे.
पुरुषों और बच्चों के लिए भी खास कलेक्शन
पुरुषों के लिए शादी-विवाह में पहनने वाले जोधपुरी सूट सहित नए फैशन के कपड़े उपलब्ध होंगे. वहीं, लड़कियों के कलेक्शन में गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, जींस और टॉप मिलेंगे. लड़कों के लिए बाबा सूट, जींस और दूसरे डिजाइन के कपड़े रखे जाएंगे.
16 नवंबर तक खरीदारी पर मिलेगा उपहार
शोरूम के उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है. 2,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर निश्चित उपहार दिया जाएगा. यह ऑफर 2 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा.
हर बजट के ग्राहकों पर रहेगा फोकस
प्रतिष्ठान के पार्टनरों ने बताया कि सुहागन फैमिली मॉल का उद्देश्य हर वर्ग के ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार अच्छे कपड़े उपलब्ध कराना है. उनके मुताबिक, जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों के बीच प्रतिष्ठान की पहचान बनी है. नए शोरूम के जरिए खरीदारी को और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है.


