JAC 12th Result 2025/रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज शुक्रवार, 31 मई 2025 को कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित JAC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दोनों स्ट्रीम में पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है।कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में राज्यभर के लाखों छात्रों ने भाग लिया था।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:
1. सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.jacresults.com
2. “Intermediate (Class 12) Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी स्ट्रीम (Science/Commerce) का चयन करें।
4. रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
5. “Submit” पर क्लिक करें।
6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।