Miss World 2025\हैदराबाद: मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भारत के ऐतिहासिक शहर हैदराबाद में भव्य रूप से किया गया, जहां थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने विश्व सुंदरी का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अपने 72वें संस्करण में थी, जिसमें दुनियाभर की प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पूर्व मिस वर्ल्ड, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल को ताज पहनाया। मंच पर सफेद गाउन में आत्मविश्वास से भरी नजर आईं ओपल ने अपने शांत, सशक्त और प्रेरणादायक व्यक्तित्व से न केवल निर्णायकों का दिल जीता, बल्कि विश्वभर के दर्शकों को भी प्रभावित किया।
ओपल ने अपने गाउन और प्रस्तुति को “उम्मीद और प्रकाश का प्रतीक” बताया। उन्होंने कहा कि यह चमकता हुआ सफेद वस्त्र उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो डर की बजाय उम्मीद और आत्मबल को चुनती हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ओपल की तरह, मैं अपनी रोशनी में चमकती हूं।” उनके इस संदेश ने महिला सशक्तिकरण और आंतरिक शक्ति का सुंदर संदेश दुनिया को दिया।