Giridih: बताया जा रहा है कि गिरिडीह के खेतको गांव की रहने वाली पूजा देवी अपने घर के पास बने कुएं में कपड़े धो रही थी। वहीं आंगन में उसका 2 साल का बच्चा सिनू कुमार खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह कुएं के पास आ गया और पानी में गिर पड़ा। जब वह कुएं में डूबने-उतराने लगा तो पूजा की निगाह पड़ी। उसने आनन-फानन में कुएं में छलांग लगा दी। मां कुएं में डूबे बच्चे को किसी तरह से बचा लिया। हो-हल्ला होने पर लोग जुटे और फिर कुआं में लगे लोहे की कड़ी के सहारे मां और बच्चे को निकाला। हालांकि इस घटना में बच्चे को और मां को खरोंच तक नहीं आई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के बगोदर थानाक्षेत्र अंतर्गत खेतको गांव में पूजा देवी नाम की महिला कुएं में कपड़ा साफ कर रही थी। वहीं, आंगन में उसका 2 साल का बच्चा खेल रहा था। वह खेलते-खेलते कब कुएं के पास आ गया, कपड़े धोने में व्यस्त मां ने ध्यान नहीं दिया। जब अचानक बच्चा कुएं में गिर पड़ा तो मां पूजा घबरा गई। लेकिन, उसने हिम्मत से काम लिया और अपने बच्चे की जिंदगी बचा ली। मां की बहादुरी को लोग सलाम कर रहे हैं।
पूजा देवी ने बताया कि संसार में अपने बच्चे से प्यारा कोई चीज नहीं होता है। कुआं में डूबे बच्चे को देखकर मैं कैसे रह सकती थी । हो- हल्ला करने पर देरी हो सकती थी। इसलिए बच्चे की जान बचाने के लिए कुआं में छलांग लगा दी। बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा लड़का कुआं में डूबा था। पति सूरज प्रसाद प्रवासी मजदूर हैं। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया, मनोज कुमार, संतोष रविदास आदि मां और बेटा से कर महिला के इस साहस भरे कार्य की सराहना की है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।