Telco, Kali Puja: 50 वर्ष पूरे होने पर‚ यंग ब्याज क्लब ने मनाया गोल्डन जुबली उत्सव

Telco, Kali Puja: जमशेदपुर के टेल्को स्थित यंग ब्याज क्लब इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास मौके को गोल्डन जुबली के रूप में मनाते हुए क्लब की ओर से मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एक

Facebook
X
WhatsApp
Telco, Kali Puja: 50 वर्ष पूरे होने पर‚ यंग ब्याज क्लब ने मनाया गोल्डन जुबली उत्सव

Telco, Kali Puja: जमशेदपुर के टेल्को स्थित यंग ब्याज क्लब इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास मौके को गोल्डन जुबली के रूप में मनाते हुए क्लब की ओर से मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एक काल्पनिक थीम पर आधारित आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से गोल्डन रंग में सजा है।

हर साल की तरह इस बार भी पूजा कमिटी ने अपनी रचनात्मकता और भव्यता से लोगों को चौंका दिया है। जहां अब तक 22 फीट की मूर्ति स्थापित होती थी, वहीं इस बार 35 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनाकर कमिटी ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। लगभग 70 फीट ऊंचे पंडाल के साथ यह पूरा स्थल भक्तों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पंडाल का डिज़ाइन पूरी तरह गोल्डन थीम पर आधारित है। कारीगरों ने महीनों की मेहनत से इसे सजाया है। दिन और रात दोनों समय पंडाल अपनी सुनहरी रोशनी और अद्भुत सजावट से लोगों का ध्यान खींच रहा है। स्थानीय लोग ही नहीं, आसपास के जिलों और राज्यों से भी दर्शक यहां पहुंच रहे हैं।

पूजा कमिटी के अधिकारी नंदू जी ने बताया कि इस बार का आयोजन अब तक का सबसे विशेष और आकर्षक है। उन्होंने कहा, “हमारा पंडाल और प्रतिमा बिहार, बंगाल, उड़ीसा और झारखंड — सभी राज्यों में सबसे सुंदर और अद्भुत है। इस बार हमारी थीम और मूर्ति दोनों में कोई मुकाबला नहीं।”

गोल्डन जुबली के अवसर पर आयोजित यह भव्य काली पूजा टेल्को क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ कलात्मक रचनात्मकता का प्रतीक बन चुकी है। आयोजन समिति ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

TAGS
digitalwithsandip.com