Ramgarh Crime: पुलिस ने की सटीक कार्रवाई‚ पिस्तौल और मैगजीन बरामद

Ramgarh Crime: रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकूल आम बगीचा में पुलिस ने बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इस पर एसपी अजय कुमार

Facebook
X
WhatsApp
Ramgarh Crime: पुलिस ने की सटीक कार्रवाई‚ पिस्तौल और मैगजीन बरामद

Ramgarh Crime: रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकूल आम बगीचा में पुलिस ने बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इस पर एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एएसपी सह एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी दल ने सशस्त्र बल के साथ आम बगीचा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कई अपराधी भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इरफान उर्फ रेहान (पिता-ईरशाद) और राजेश साव (पिता-स्व. भुनेश्वर साव, सांकूल स्टेशन रोड, थाना-पतरातु) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से एक 7.65 एमएम लोहे की लोडेड देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की। दोनों आरोपियों पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पांडे गिरोह से संबंध होने की बात कबूल की।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पतरातु क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे थे। यह साजिश उस विवाद के बाद रची गई थी जो मंगलवार शाम वॉलीबॉल खेलने के दौरान आकाश कुमार और विशाल राम के बीच हुई थी। गिरोह का उद्देश्य बदला लेना और इलाके में पांडे गिरोह का दहशत बनाए रखना था।

रामगढ़ पुलिस ने बताया कि फरार चार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज किया गया है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com