Govindpur Robbery Case: रात के सन्नाटे में चोरों ने बनाया निशाना‚ घर का ताला तोड़कर घुसे

Govindpur Robbery Case: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर रोड नंबर-4 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मकान संख्या-14 में रहने वाले लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी

Facebook
X
WhatsApp
Govindpur Robbery Case: रात के सन्नाटे में चोरों ने बनाया निशाना‚ घर का ताला तोड़कर घुसे

Govindpur Robbery Case: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर रोड नंबर-4 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मकान संख्या-14 में रहने वाले लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी बुधवार तड़के करीब चार बजे मिली।

बताया गया है कि कृष्णा प्रसाद अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहते हैं। मंगलवार रात वह अपने भाई योगेंद्र प्रसाद और दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर लिया।

घर में घुसने के बाद चोर नीचे वाली मंजिल में स्थित कृष्णा प्रसाद के हिस्से तक पहुंचे और सभी कमरों की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखी नकद राशि के साथ कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए।

चोरी की जानकारी गुरुवार तड़के उस समय हुई, जब कृष्णा प्रसाद की पत्नी ऊपर की मंजिल से नीचे आईं। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद शोर मचाया गया, जिससे पूरे परिवार को घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित कृष्णा प्रसाद के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कृष्णा प्रसाद के भाई योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग एक साथ सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

TAGS
digitalwithsandip.com