Adityapur Crime News: आदित्यपुर में रंगदारी के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस को हमले की झूठी सूचना देने का भी आरोप

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार पंडित ने अपने चार दोस्तों के

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Crime News: आदित्यपुर में रंगदारी के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस को हमले की झूठी सूचना देने का भी आरोप

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार पंडित ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पुलिस को जानलेवा हमले की झूठी सूचना भी दी थी.

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-7 निवासी विकास पोद्दार ने 28 अक्टूबर को आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 308/26 दर्ज कर रंगदारी मांगने के आरोपों की जांच शुरू की गई.

इस मामले में राहुल कुमार पंडित, शिवा कुमार, आकाश सिंह, जुलू माली और मुकेश केवट को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पांचों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को दी गई जानलेवा हमले की सूचना

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे राहुल पंडित और उसके दोस्तों ने सूचना दी थी कि सालडीह चौक के पास कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया.

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान हमला किए जाने की सूचना झूठी पाई गई. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रंगदारी के मामले से बचने के लिए कथित तौर पर यह सूचना दी थी.

जेल से हाल ही में बाहर आया था मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी राहुल कुमार पंडित करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. पुलिस ने बताया कि वह कई आपराधिक मामलों में आरोपपत्रित है.

गिरफ्तार पांचों आरोपियों को 29 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

TAGS
digitalwithsandip.com