Ramgarh road accident: सड़क हादसे के बाद‚ ग्रामीणों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Ramgarh road accident: रामगढ़ जिले के पतरातू बस्ती में रविवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।बनगड्ढा के पास हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रांची–पटना पुराने मुख्य

Facebook
X
WhatsApp
Ramgarh road accident: सड़क हादसे के बाद‚ ग्रामीणों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Ramgarh road accident: रामगढ़ जिले के पतरातू बस्ती में रविवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।बनगड्ढा के पास हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रांची–पटना पुराने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पतरातू जा रहे आनंद मुंडा और प्रदीप मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी।इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

सोमवार दोपहर, बड़ी संख्या में ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर रांची–पटना पुराने मुख्य मार्ग पर उतर आए।उन्होंने दोनों मृतकों के शव को सड़क पर रखकर कई घंटों तक जाम लगाया।इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।काफी समझाने-बुझाने और मुआवजे का भरोसा दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।जाम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ और सड़क पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय अधिकारीयों ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन लोगों में अब भी गहरा दुख और असंतोष व्याप्त है।

TAGS
digitalwithsandip.com