Jamshedpur: दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है.
जुगसलाई मुख्य बाजार में निकला फ्लैग मार्च
इसी क्रम में जुगसलाई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें विधि-व्यवस्था डीएसपी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए.
असामाजिक तत्वों को पुलिस की चेतावनी
फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं.
पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बनाए रखना तथा आम लोगों के बीच विश्वास कायम करना है.


