The Great Khali Jharkhand Visit: पहली बार झारखंड पहुंचे द ग्रेट खली, रांची एयरपोर्ट पर दिखी प्रशंसकों में खुशी

The Great Khali Jharkhand Visit: WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे. रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने राज्य के लोगों और यहां के माहौल की तारीफ की. पत्रकारों से बातचीत में खली ने बताया कि वे बोकारो में आयोजित एक खास कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
The Great Khali Jharkhand Visit: पहली बार झारखंड पहुंचे द ग्रेट खली, रांची एयरपोर्ट पर दिखी प्रशंसकों में खुशी

The Great Khali Jharkhand Visit: WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे. रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने राज्य के लोगों और यहां के माहौल की तारीफ की. पत्रकारों से बातचीत में खली ने बताया कि वे बोकारो में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का वातावरण काफी शांत और सुकून देने वाला है. यहां के लोग भी बहुत प्यारे और मिलनसार हैं.

2006 में WWE से शुरू हुआ सफर
द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है. उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था. करीब 7 फीट 1 इंच लंबे खली ने साल 2006 में WWE में कदम रखा था. अपनी लंबाई, ताकत और रिंग में खेलने के अंदाज से उन्होंने जल्द ही दुनिया भर में पहचान बना ली. देखते ही देखते वे रेसलिंग के बड़े नामों में शामिल हो गए.

WWE चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय
साल 2007 खली के करियर के लिए खास रहा. 20 जुलाई 2007 को उन्होंने स्मैकडाउन के 20 खिलाड़ियों वाले बैटल रॉयल मुकाबले में जीत हासिल की. इस जीत के बाद वे WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने. यह खिताब जीतने वाले वे पहले भारतीय रेसलर थे. उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना और केन जैसे बड़े रेसलर्स के साथ भी मुकाबले किए.

2021 में हॉल ऑफ फेम में मिली जगह
रेसलिंग में उनके योगदान को देखते हुए WWE ने साल 2021 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया. खली ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है. वे हॉलीवुड फिल्म ‘द लॉन्गेस्ट यार्ड’ में नजर आ चुके हैं.

नए रेसलर्स को तैयार कर रहे खली
रेसलिंग में सफलता हासिल करने के बाद अब खली भारत में युवा खिलाड़ियों को इस खेल के लिए तैयार कर रहे हैं. उनका प्रयास है कि देश से और भी अच्छे रेसलर्स सामने आएं. उनके झारखंड पहुंचने की खबर से रेसलिंग प्रेमियों में उत्साह देखा गया. पहली बार राज्य आए खली अब बोकारो के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

TAGS
digitalwithsandip.com