Jamshedpur: फेयरडील हुंडई ने आदित्यपुर स्थित अपने शोरूम में नई Hyundai Bayon को भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया. इस मौके पर बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, ग्राहकों और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही.
नई हुंडई Bayon की शुरुआती कीमत 9 लाख 99 हजार 900 रुपये रखी गई है. आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई प्रीमियम फीचर्स से लैस यह कार ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बाजार में उतारी गई है.
पैनोरमिक सनरूफ से लेकर 6 एयरबैग तक, मिलेंगे कई फीचर्स
नई Hyundai Bayon में ग्राहकों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इसमें सिग्नेचर एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल डिस्प्ले और ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इसके अलावा, कार में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 एयरबैग भी दिए गए हैं. आधुनिक सुविधाओं और सेफ्टी फीचर्स का यह संयोजन ग्राहकों के ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर फेयरडील हुंडई का जोर
फेयरडील हुंडई ने नई कार की लॉन्चिंग के साथ जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक, नवाचार और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
कंपनी का जोर ग्राहकों को नई तकनीक से लैस वाहन उपलब्ध कराने के साथ बेहतर खरीदारी अनुभव देने पर है. नई Hyundai Bayon की लॉन्चिंग को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.


