Saraikela News: सरायकेला में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण; समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Saraikela: जनगणना 2027 को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जनसंख्या गणना के दूसरे चरण को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: सरायकेला में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण; समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Saraikela: जनगणना 2027 को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जनसंख्या गणना के दूसरे चरण को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई.

अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों को गणना प्रक्रिया, तकनीकी मॉड्यूल और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई.

आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता पर जोर

अपर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की जनसंख्या के साथ सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है. इन आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण में मदद मिलती है.

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया. साथ ही आंकड़ों की शुद्धता, गोपनीयता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

तकनीकी मॉड्यूल की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना विभाग, रांची के संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता और सरायकेला के सांख्यिकी अन्वेषक अर्जुन राम ने विभिन्न प्रक्रियाओं और अधिकारियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी.

कार्यशाला में एन्यूमरेशन ब्लॉक के गठन, प्रशिक्षण प्रबंधन, लॉगिन स्टेटस, डैशबोर्ड के इस्तेमाल, सब-एन्यूमरेशन ब्लॉक के सीमांकन और चार्ज रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई.

अधिकारियों को तकनीकी प्रावधानों का सही तरीके से इस्तेमाल करने और काम के दौरान होने वाली संभावित गलतियों से बचने के निर्देश भी दिए गए.

28 से 31 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण

जनगणना-2027 के तहत चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद 30 और 31 अक्टूबर को तकनीकी सहायकों और चार्ज लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं से अवगत कराना है, ताकि जनसंख्या गणना का काम समय पर और बिना त्रुटि के पूरा किया जा सके.

कार्यशाला में प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

TAGS
digitalwithsandip.com