Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Women’s Cricket Glory: महिला विश्व कप में भारत की जीत‚ जमशेदपुर में जश्न का माहौल

Women’s Cricket Glory: भारत की महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की खुशी में पूरे देश की तरह जमशेदपुर में भी जश्न का माहौल रहा। शहर के साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Women’s Cricket Glory: महिला विश्व कप में भारत की जीत‚ जमशेदपुर में जश्न का माहौल

Women’s Cricket Glory: भारत की महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की खुशी में पूरे देश की तरह जमशेदपुर में भी जश्न का माहौल रहा। शहर के साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की सदस्याओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इज़हार किया। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय और महिला टीम के जयकारे लगाए।

इस मौके पर साकची ग्रेजुएट कॉलेज की कई छात्राएं भी इस उत्सव में शामिल हुईं, जिन्होंने भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर गर्व व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने न केवल देश का नाम रोशन किया है बल्कि हर युवती के लिए प्रेरणा बनी हैं।

भाजपा महिला मोर्चा, जमशेदपुर की अध्यक्ष नीलू कुमारी ने इस अवसर पर कहा —> “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व विजेता बनकर इतिहास रच दिया है। हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है। टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं कि वे भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करती रहें।”

इस जीत ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया बल्कि यह भारत की महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रतीक बन गई। जमशेदपुर के इस जश्न ने यह संदेश दिया कि जब बेटियाँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा देश गौरवान्वित होता है।

TAGS
digitalwithsandip.com