Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद

Saraikela: सरायकेला थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की बैटरी, दो मोबाइल फोन, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

Saraikela: सरायकेला थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की बैटरी, दो मोबाइल फोन, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

कोट मोड़ के पास पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 12:35 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान कोट मोड़ के समीप दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया.

पूछताछ के दौरान दोनों ने थाना के सामने खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी की बैटरी चोरी करने और राजाबाजार स्थित माणिक बाजार के ट्रैक्टर शोरूम में चोरी करने की बात स्वीकार की.

स्कूटी, मोबाइल और चोरी के औजार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से काले रंग की सुजुकी स्कूटी (नंबर JH01FT 54…), अमारॉन कंपनी की बैटरी, वीवो और ओप्पो के दो टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

इसके अलावा करीब 15 ग्राम का चांदी जैसी धातु का ठोस टुकड़ा, लोहे का पाना, स्क्रू ड्राइवर का हैंडल, स्टील का मुड़ा हुआ सब्बल और 2,570 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.

दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी उर्फ बब्बर अंसारी उर्फ बबलू के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, साजिद खान के खिलाफ सरायकेला थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं. वहीं, जाफर अंसारी के खिलाफ सरायकेला, लोअर बाजार और कुडू थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, चोरी और गोवंशीय अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

छापेमारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

कार्रवाई में अंचल निरीक्षक राजेश कुडू, थाना प्रभारी विनय कुमार समेत सरायकेला थाना के कई अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

TAGS
digitalwithsandip.com