Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला

Saraikela: मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में 28 अक्टूबर को सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया आदेश इस संबंध में जिला

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला

Saraikela: मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में 28 अक्टूबर को सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया आदेश

इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर खराब मौसम की आशंका को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

सभी प्रखंडों में आदेश का पालन कराने का निर्देश

जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

मौसम को लेकर जारी अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

TAGS
digitalwithsandip.com