Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

MLA Targets Critics: जर्जर सड़क पर विवाद बढ़ा‚ विधायक ने विरोधियों को दी चेतावनी

MLA Targets Critics: चाईबासा। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जेटैया–दूधबिला सड़क को लेकर उठ रहे विरोध पर विधायक सोनाराम सिंकू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जर्जर सड़क की आड़ में ग्रामीणों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक सिंकू ने कहा कि

Facebook
X
WhatsApp
MLA Targets Critics: जर्जर सड़क पर विवाद बढ़ा‚ विधायक ने विरोधियों को दी चेतावनी

MLA Targets Critics: चाईबासा। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जेटैया–दूधबिला सड़क को लेकर उठ रहे विरोध पर विधायक सोनाराम सिंकू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जर्जर सड़क की आड़ में ग्रामीणों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक सिंकू ने कहा कि विरोध कराने वाले समूह जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के पूर्व विधायकों को जनता ने लगभग 25 वर्ष का प्रतिनिधित्व का अवसर दिया, लेकिन ग्रामीण समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में गलत प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने अपने छह साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं एवं अन्य विकास योजनाओं को स्वीकृति दिलाई है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्य लगातार जारी हैं और ज़मीन पर इनका प्रभाव ग्रामीण स्वयं देख रहे हैं।

जर्जर सड़क को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि जेटैया–दूधबिला सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के अंतिम चरण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या हल होगी।

विधायक ने यह भी घोषणा की कि 10 नवंबर के बाद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के सुख–दुख में खड़े रहे हैं और आगे भी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

विधायक ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि चाहे जितना भी दुष्प्रचार किया जाए, सत्य हमेशा सामने आता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सबकुछ देख और समझ रहे हैं, और उन्हें विश्वास है कि जनता

TAGS
digitalwithsandip.com