Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने इनके पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, घड़ी और अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने इनके पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, घड़ी और अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जोन नंबर तीन में विजय गार्डेन के पास स्थित श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी की थी. इसके अलावा जून में जोन नंबर चार की एक सीमेंट दुकान में हुई चोरी में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है.

ताला और शीशा तोड़कर की थी चोरी
श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी की घटना के बाद 20 अक्टूबर को बिरसानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. आरोप है कि चोरों ने ताला और शीशा तोड़कर अंदर रखे रुपये, मोबाइल, लैपटॉप, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान चुरा लिए थे. पुलिस ने जांच के दौरान 22 वर्षीय राहुल सामड को गिरफ्तार किया. वहीं, मामले में एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है.

चोरी के सामान के साथ औजार भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, टाइटन कंपनी की घड़ी, टॉर्च, चॉकलेट, खजूर और पूजा की थाली समेत कई सामान बरामद किए हैं. इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं. इनमें ताला काटने के औजार, इलेक्ट्रिक कटर मशीन, हथौड़ी, साबल, रेंच, पेचकस और ताला तोड़ने वाली रॉड शामिल हैं.

सीमेंट दुकान की चोरी में भी संलिप्तता का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जून महीने में जोन नंबर चार स्थित एक सीमेंट दुकान में हुई चोरी का मामला भी सामने आया. पुलिस ने दावा किया है कि उस दुकान से चोरी किए गए दो स्मार्टफोन भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार राहुल सामड का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ टेल्को थाने में वर्ष 2020 और 2022 में चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं.

TAGS
digitalwithsandip.com