Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: भीड़ का उठाया गया फायदा‚ चार माह के बच्चे को ले गई महिला

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से अपहृत चार माह के मासूम बच्चे को महज 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। यह मामला कोवाली थाना क्षेत्र के डेगाम हाट बाजार का है, जहां 11 जनवरी 2026 को बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर एक

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: भीड़ का उठाया गया फायदा‚ चार माह के बच्चे को ले गई महिला

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से अपहृत चार माह के मासूम बच्चे को महज 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। यह मामला कोवाली थाना क्षेत्र के डेगाम हाट बाजार का है, जहां 11 जनवरी 2026 को बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने त्वरित जांच और लगातार छापेमारी करते हुए बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रांगामटिया गांव की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ डेगाम हाट बाजार में मुर्गी बेचने आई थीं। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने कुछ देर के लिए अपने चार माह के बेटे इन्द्रदेव सरदार को अपनी छह वर्षीय बेटी के पास छोड़ दिया था। इसी दौरान अपराह्न करीब तीन बजे एक अज्ञात महिला बच्चे को लेकर वहां से फरार हो गई।

जब काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो घटना की सूचना शाम करीब छह बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 14 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान झुमरानी मंडल, उम्र लगभग 40 वर्ष, पति प्रभात मंडल, निवासी मेलाडीहोड़, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में की गई है। बरामद किए गए मासूम बच्चे को सुरक्षित उसकी मां प्रतिमा सरदार को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस अपहरण कांड में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक मासूम की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com