Transformer Inauguration:जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र के ईदगाह मैदान में आज एक नई ऊर्जा की शुरुआत हुई, जब क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी ने 200 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और विकास कार्यों के प्रति आभार जताया।उद्घाटन के मौके पर विधायक कालिंदी ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं। “जनता की सेवा और विकास कार्यों को गति देना मेरी पहली ज़िम्मेदारी है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में और भी कई बुनियादी सुविधाओं को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।