Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

XLRI Student Guidance: टीम सामर्थ्य ने बारहवीं के विद्यार्थियों को करियर विकल्प समझाये‚ भविष्य की दिशा साफ की

XLRI Student Guidance: एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर की पहल ‘टीम सामर्थ्य’ ने शनिवार को विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में अपनी फ्लैगशिप गतिविधि करियर कंपास सत्र का आयोजन किया। यह सत्र विशेष रूप से कक्षा 12 के उन विद्यार्थियों के लिए रखा गया था, जो बोर्ड परीक्षा और

Facebook
X
WhatsApp
XLRI Student Guidance: टीम सामर्थ्य ने बारहवीं के विद्यार्थियों को करियर विकल्प समझाये‚ भविष्य की दिशा साफ की

XLRI Student Guidance: एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर की पहल ‘टीम सामर्थ्य’ ने शनिवार को विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को में अपनी फ्लैगशिप गतिविधि करियर कंपास सत्र का आयोजन किया। यह सत्र विशेष रूप से कक्षा 12 के उन विद्यार्थियों के लिए रखा गया था, जो बोर्ड परीक्षा और करियर चयन के महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं।

सत्र में दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीम सामर्थ्य के सदस्यों ने पारंपरिक क्षेत्रों—इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और मैनेजमेंट—के साथ-साथ उद्योग 4.0 के दौर में तेजी से उभर रहे करियर विकल्पों जैसेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसडेटा साइंससस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंटसाइबर सिक्योरिटीडिजिटल मार्केटिंगउद्यमितापर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि करियर चुनना केवल अंकों या रैंक का फैसला नहीं होता, बल्कि व्यक्ति की रुचि, क्षमता और मूल्यों के अनुरूप निर्णय होना चाहिए।

सत्र पूरी तरह इंटरएक्टिव रहा। विद्यार्थियों ने जेईई, नीट, क्लैट, सीयूईटी के साथ बैचलर ऑफ मैनेजमेंट के लिए जेएटी और एमबीए के लिए कैट जैसी परीक्षा से जुड़ी शंकाओं पर खुलकर चर्चा की।इसके अलावा विदेश में पढ़ाई, स्कॉलरशिप की उपलब्धता, गैप ईयर को उपयोगी बनाने और करियर में असफलता से उबरने जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ। कई छात्रों ने कहा कि आज पहली बार समझ आया कि “सुरक्षित करियर” और “सही करियर” एक जैसी चीजें नहीं होतीं।

विद्यालय की प्रिंसिपल ने ‘करियर कंपास’ सत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन से छात्रों को सही दिशा और प्रेरणा मिलती है।टीम सामर्थ्य पूरे वर्ष जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों में यह सत्र आयोजित करती है। इसका उद्देश्य छोटे शहरों के प्रतिभाशाली छात्रों के सामने उच्च गुणवत्ता की करियर गाइडेंस उपलब्ध कराना है, ताकि वे महानगरों के विद्यार्थियों की तुलना में पीछे न रहें।

TAGS
digitalwithsandip.com