Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश

Saraikela : आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गम्हरिया बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान मिठाई और आइसक्रीम की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश

Saraikela : आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गम्हरिया बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान मिठाई और आइसक्रीम की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई.

अभियान के दौरान एक आइसक्रीम प्रतिष्ठान में एक्सपायरी वैनिला सिरप मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. वहीं, मिठाइयों के नमूनों की प्रारंभिक जांच में परिणाम संतोषजनक पाए गए.

श्री राम स्वीट्स को सात दिनों की मोहलत

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में रसगुल्ला, काजू कतली और पनीर का मौके पर त्वरित परीक्षण किया गया. जांच में इन खाद्य पदार्थों के परिणाम संतोषजनक मिले.

श्री राम स्वीट्स में साफ-सफाई और सैनिटेशन की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई. हालांकि, वहां कर्मचारियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट अद्यतन नहीं थी. इस पर प्रतिष्ठान संचालक को सात दिनों के भीतर कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अपडेट कराने का निर्देश दिया गया.

एक्सपायरी खाद्य सामग्री के इस्तेमाल पर चेतावनी

निरीक्षण के दौरान एक आइसक्रीम प्रतिष्ठान में एक्सपायरी वैनिला सिरप पाया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे तत्काल नष्ट कराया और संबंधित कारोबारी को भविष्य में एक्सपायरी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल या बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी.

इसके अलावा खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने और प्रतिष्ठान में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने की सलाह दी गई.

अखबार में खाद्य पदार्थ रखना प्रतिबंधित

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दुकानदारों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने का निर्देश दिया. मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा धूल, कीटाणुओं और बाहरी तत्वों से होने वाले संदूषण से बचाने पर जोर दिया गया.

विभाग ने खाद्य पदार्थों को ढकने या परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने की भी हिदायत दी. दुकानदारों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया.

त्योहारों तक जारी रहेगा जांच अभियान

खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और उससे संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त के निर्देश पर जिले में त्योहारों के दौरान भी विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा. इसका उद्देश्य मिलावटी, असुरक्षित और एक्सपायरी खाद्य सामग्री के इस्तेमाल व बिक्री पर रोक लगाना तथा आम लोगों तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना है.

TAGS
digitalwithsandip.com