Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन

Adityapur News: आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. वह पड़ोसी के घर की छत पर साफ-सफाई कर रहा था. इसी दौरान छत से करीब 6 फीट ऊपर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन

Adityapur News: आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई. वह पड़ोसी के घर की छत पर साफ-सफाई कर रहा था. इसी दौरान छत से करीब 6 फीट ऊपर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.

सफाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, युवक सालडीह बस्ती का रहने वाला था. वह पड़ोसी के घर की छत पर सफाई कर रहा था. इसी दौरान उसका संपर्क हाईटेंशन तार से हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. युवक की मौत से परिवार में मातम है.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में हाईटेंशन तार काफी नीचे से गुजर रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तार को ऊंचा करने या हटाने के लिए पहले भी शिकायत की गई थी. लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद लोगों में नाराजगी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, हाईटेंशन तार की ऊंचाई और पहले की गई शिकायतों को लेकर बिजली विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

TAGS
digitalwithsandip.com