Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Women Detained Giridih: गिरिडीह के सिहोडीह में पुलिस की छापेमारी‚ दो महिलाएं और दो युवतियां हिरासत में

Women Detained Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह इलाके में सोमवार देर रात पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट के संदेह में दो महिलाओं और दो युवतियों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब स्थानीय निवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते

Facebook
X
WhatsApp
Women Detained Giridih: गिरिडीह के सिहोडीह में पुलिस की छापेमारी‚ दो महिलाएं और दो युवतियां हिरासत में

Women Detained Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह इलाके में सोमवार देर रात पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट के संदेह में दो महिलाओं और दो युवतियों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब स्थानीय निवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस को सूचित किया।

पड़ोसियों की सतर्कता से खुला मामला

मकान की गतिविधियों पर पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों की नजर थी। यह मकान लेदा निवासी टेकलाल मंडल का है, जिसमें तीन फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से दो फ्लैटों में परिवार रहते हैं, जबकि एक फ्लैट में बीते एक महीने से आरोपी महिलाएं और युवतियां रह रही थीं। पड़ोसियों के अनुसार, उक्त फ्लैट में अक्सर बाहरी पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे संदेह और बढ़ता गया।

एक युवक ने भागने की कोशिश की, पर नहीं पकड़ा गया

सोमवार शाम को दो अजनबी पुरुषों को फ्लैट में प्रवेश करते देख जब कुछ लोगों ने सवाल किया, तो अंदर रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताने लगा। तभी अचानक एक व्यक्ति भागने की कोशिश करते हुए वहां से फरार हो गया। इसी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी।

महिला पुलिस टीम के साथ छापेमारी, बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से फ्लैट का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। काफ़ी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खुला, तो पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और फ्लैट से दो महिलाएं व दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। छानबीन के दौरान वहां से पुलिस को कई प्रकार की दवाइयां और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे संदेह पुख्ता होता दिख रहा है कि यह स्थान सेक्स रैकेट का अड्डा बना हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी, रैकेट के नेटवर्क की तलाश

फिलहाल पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि रैकेट का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल है। पुलिस मकान मालिक टेकलाल मंडल से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। गिरिडीह पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com