Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Wife Murder Suspicion: बेटे के रंग को लेकर उठा शक‚ पति ने पत्नी की ले ली जान

Wife Murder Suspicion: बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली शक की वजह से एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को यह तंज और आरोप चुभ रहे थे

Facebook
X
WhatsApp

Wife Murder Suspicion: बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली शक की वजह से एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को यह तंज और आरोप चुभ रहे थे कि वह सांवला है, फिर उसका बेटा बिल्कुल गोरा कैसे पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गांव का रहने वाला सुकुमार दास करीब तीन महीने पहले दूसरी बार पिता बना था। पहला बेटा सामान्य रंग का था, जबकि दूसरा बेटा बिल्कुल गोरा पैदा हुआ। इसी बात ने सुकुमार के मन में शक पैदा कर दिया। गांव के कुछ लोग भी मजाक और तंज में कहते थे—“तू तो काला है, तेरे घर गोरा बच्चा कैसे आ गया।”इन बातों ने सुकुमार के मन में नौ महीने से अधिक समय से चल रहे शक को और गहरा कर दिया। वह पत्नी मौसमी दास के चरित्र पर उंगली उठाने लगा और दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।

लगातार उत्पीड़न और झगड़े से परेशान होकर मौसमी ने पिता षष्ठी दास को बुलाया और मायके नारायणपुर आ गई। लगभग तीन महीने तक दोनों में तनाव बना रहा। इसी बीच सोमवार रात सुकुमार अपनी पत्नी को मनाने के बहाने ससुराल पहुंचा। परिजनों ने भी उसे समझाया। सबने साथ में भोजन कर सोने का निर्णय लिया।

रात के सन्नाटे में सुकुमार ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।अगली सुबह जब बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो मौसमी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर गहरे वार के निशान थे, वहीं निजी अंगों पर भी चोटें पाई गईं। शरीर पर चार जगह चाकू गोदने के निशान मिले। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता के बयान पर आरोपी दामाद सुकुमार दास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा, दहशत और मातम का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com