Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Tusu Culture Celebration: गोपाल मैदान में विराट आयोजन‚ टुसु मेले की भव्य शुरुआत

Tusu Culture Celebration: जमशेदपुर में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विराट टुसु मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला न केवल शहरवासियों बल्कि झारखंडी संस्कृति से जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए

Facebook
X
WhatsApp
Tusu Culture Celebration: गोपाल मैदान में विराट आयोजन‚ टुसु मेले की भव्य शुरुआत

Tusu Culture Celebration: जमशेदपुर में हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विराट टुसु मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला न केवल शहरवासियों बल्कि झारखंडी संस्कृति से जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस विशाल आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों से लाई गईं आकर्षक टुसु प्रतिमाएं और भव्य चौड़ल लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय रहीं। सुसज्जित प्रतिमाओं ने लोकआस्था और सांस्कृतिक विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

टुसु मेले के दौरान पारंपरिक झारखंडी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत टुसु गीत, झुमुर गीत और पारंपरिक बुढ़ी गाड़ी नाच की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गईं। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को झारखंड की समृद्ध लोकपरंपरा से रूबरू कराया और पूरा माहौल उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, इचागढ़ विधायक सविता महतो सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने मेले की सराहना करते हुए इसे झारखंडी संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।

झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने कहा कि टुसु मेला झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

TAGS
digitalwithsandip.com