Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Traffic Police Action: अवैध पार्किंग पर सख्ती‚ ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में

Traffic Police Action: सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और टाटा–कांड्रा सर्विस रोड पर बढ़ती अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में नजर आई। ट्रैफिक प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क

Facebook
X
WhatsApp
Traffic Police Action: अवैध पार्किंग पर सख्ती‚ ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में

Traffic Police Action: सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और टाटा–कांड्रा सर्विस रोड पर बढ़ती अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन मोड में नजर आई। ट्रैफिक प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात को सुचारु बनाना था।

अभियान के दौरान सर्विस रोड और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि दोबारा अवैध पार्किंग पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों में हड़कंप मच गया।

ट्रैफिक प्रभारी राजू सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में सड़क के किनारे और सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ती है।

इस कार्रवाई के बाद एक अहम सवाल भी सामने आया है। आदित्यपुर क्षेत्र में दर्जनों शॉपिंग मॉल, बैंक और मार्केट कॉम्प्लेक्स ऐसे हैं, जिनके पास निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। खरीदारी या बैंकिंग कार्य से आने वाले ग्राहक मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। ऐसे में लोगों का सवाल है कि जब पार्किंग की सुविधा ही नहीं है, तो उपभोक्ता अपने वाहन आखिर कहां खड़े करें।

पुलिस की इस सख्ती के बाद जहां एक ओर वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने पर्व-त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान पार्किंग व्यवस्था विकसित किए बिना संभव नहीं है।

TAGS
digitalwithsandip.com