Service Rights Week: उपायुक्त ने 10 जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी‚ जिले में शुरू हुआ सेवा का अधिकार सप्ताह

Service Rights Week: पूर्वी सिंहभूम जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवंबर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ मनाया जा रहा है। प्रशासन ने इस अभियान को जनता तक अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

Facebook
X
WhatsApp
Service Rights Week: उपायुक्त ने 10 जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी‚ जिले में शुरू हुआ सेवा का अधिकार सप्ताह

Service Rights Week: पूर्वी सिंहभूम जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवंबर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ मनाया जा रहा है। प्रशासन ने इस अभियान को जनता तक अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की।

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन पूरे जिले में भ्रमण करते हुए लोगों को झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों, सरकारी सेवाओं की सूची और उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य थीम झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिनियम के तहत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन हो और हर पात्र लाभार्थी को उसका हक मिले।

जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक आवेदन का निपटारा निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवाएं अब अधिकार के रूप में उपलब्ध हैं और किसी भी नागरिक को इन्हें प्राप्त करने में बाधा नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का मूल उद्देश्य लोगों को उनकी सेवा समयसीमा, अधिकारों और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक करना है, ताकि कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं से वंचित न रह जाए।

TAGS
digitalwithsandip.com