Chaibasa Crime News: जगन्नाथपुर में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Chaibasa Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने गैता से सिर पर वार कर पत्नी की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी पति मंगिल सिंकु को गिरफ्तार कर

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa Crime News: जगन्नाथपुर में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Chaibasa Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने गैता से सिर पर वार कर पत्नी की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी पति मंगिल सिंकु को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकु के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

सुबह करीब 4 बजे हुई घटना
ग्रामीणों के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे की है. उस समय सलमी घर के अंदर दरवाजा बंद कर सो रही थी. तभी उसके सिर पर गैता से वार किए जाने का आरोप है. मृतका का बुजुर्ग ससुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था. महिला की चीख सुनकर वह कुछ नहीं कर सका. घटना के समय बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे.

तीन दिन पहले घर से चला गया था आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि मंगिल सिंकु पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था. वह तीन दिन पहले घर से चला गया था. परिजन उसे सोमवार को पाताहातु से वापस लेकर आए थे. घटना जगन्नाथपुर थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ राफेल मुर्मू भी थाने पहुंचे. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

TAGS
digitalwithsandip.com