JSSC Exam Update: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. चक्रवात अर्नब के कारण भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक से मिले पत्र के बाद आयोग ने कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है. इसके तहत डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
अब नवंबर में होगी शारीरिक परीक्षा
चयन पर्षद-01 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखें जारी कर दी गई हैं.
- 28 अक्टूबर की परीक्षा अब 18 नवंबर 2026 को होगी.
- 29 अक्टूबर की परीक्षा अब 19 नवंबर 2026 को होगी.
- 30 अक्टूबर की परीक्षा अब 20 नवंबर 2026 को होगी.
- 31 अक्टूबर की परीक्षा अब 21 नवंबर 2026 को होगी.
बाकी कार्यक्रम में बदलाव नहीं
JSSC के अनुसार, शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा का बाकी कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा. बदलाव केवल चयन पर्षद-01 के तहत जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाली परीक्षाओं में किया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना देखते रहें.

