Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Saranda Naxal Attack: सारंडा के जंगल में नक्सलियों का तांडव‚ पेड़ काटकर सड़क की नाकाबंदी

Saranda Naxal Attack: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। मनोहरपुर से कोलबोंगा जाने वाली मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने दो बड़े-बड़े पेड़ काटकर गिरा दिए, जिससे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है।घटना स्थल पर नक्सलियों ने अपने बैनर

Facebook
X
WhatsApp
Saranda Naxal Attack: सारंडा के जंगल में नक्सलियों का तांडव‚ पेड़ काटकर सड़क की नाकाबंदी

Saranda Naxal Attack: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। मनोहरपुर से कोलबोंगा जाने वाली मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने दो बड़े-बड़े पेड़ काटकर गिरा दिए, जिससे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है।घटना स्थल पर नक्सलियों ने अपने बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त है। फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

यह घटना उसी क्षेत्र की है जहां बुधवार को नक्सलियों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद गांव में स्थित बीएसएनएल टॉवर को जला दिया था। इसके साथ ही कुदलीबाद से करिया जाने वाली सड़क को भी नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया था।लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ है कि नक्सली इलाके में अपनी मौजूदगी जताने और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) संगठन इन दिनों ‘ऑपरेशन कगार’ के खिलाफ प्रतिशोध पखवाड़ा मना रहा है। इसी अभियान के तहत नक्सली सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इससे पहले भी संगठन ने कई सरकारी संपत्तियों और सड़कों को निशाना बनाया था।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल सुरक्षाबल और जिला पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वन क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी रास्तों की निगरानी बढ़ा दी गई है।पुलिस ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com