Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Saksohara Firing: खेत देखने गए युवक पर फायरिंग‚ सकसोहरा में सनसनी

Saksohara Firing: बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा टाल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत देखने गए एक युवक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल के सिर और गर्दन में गोली लगी, जिससे

Facebook
X
WhatsApp
Saksohara Firing: खेत देखने गए युवक पर फायरिंग‚ सकसोहरा में सनसनी

Saksohara Firing: बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा टाल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत देखने गए एक युवक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल के सिर और गर्दन में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात सुबह के समय हुई, जब गोरेलाल अपने खेत की स्थिति देखने के लिए निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरेलाल जैसे ही कैमा टाल क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां आए और बिना कुछ कहे उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली सीधे सिर में जबकि दूसरी गोली गर्दन में जाकर लगी। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोरेलाल यादव को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सिर और गर्दन में गोली लगने के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सकसोहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com