Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Sakchi Footpath Closed: नए दुकानों को लेकर टकराव‚ पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Sakchi Footpath Closed: जमशेदपुर के व्यस्त इलाकों में शुमार साकची फुटपाथ बाजार इन दिनों पूरी तरह वीरान नजर आ रहा है। जहां वर्षों से फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के कारण बाजार में रौनक और भारी भीड़ देखने को मिलती थी, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हालात

Facebook
X
WhatsApp
Sakchi Footpath Closed: नए दुकानों को लेकर टकराव‚ पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Sakchi Footpath Closed: जमशेदपुर के व्यस्त इलाकों में शुमार साकची फुटपाथ बाजार इन दिनों पूरी तरह वीरान नजर आ रहा है। जहां वर्षों से फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के कारण बाजार में रौनक और भारी भीड़ देखने को मिलती थी, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हालात की वजह फुटपाथ दुकानदारों के बीच हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों फुटपाथ पर नई दुकानों के लगने को लेकर दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे विवाद का रूप लेती चली गई। स्थिति बिगड़ती देख साकची थाना पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के उद्देश्य से पुलिस ने फिलहाल फुटपाथ पर दुकानों के संचालन पर रोक लगा दी है।

पुलिस के आदेश के बाद से साकची फुटपाथ बाजार में किसी भी दुकानदार को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और दोबारा कोई विवाद न हो।

फुटपाथ दुकानों के बंद रहने से सबसे अधिक असर छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर पड़ा है। कई दुकानदारों का कहना है कि उनकी आय पूरी तरह इन्हीं दुकानों पर निर्भर थी। वहीं, बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल साकची फुटपाथ बाजार में सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है। सभी की निगाहें प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं कि इस विवाद का समाधान कब और किस तरह निकाला जाएगा। साकची थाना के एएसआई कामता प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

TAGS
digitalwithsandip.com