Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Rail Accident Averted: पाकुड़ में बड़ा खतरा‚ रेल पटरी पर रखा गया लोहा

Rail Accident Averted: पाकुड़ जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब असामाजिक तत्वों द्वारा रेल परिचालन को बाधित करने और परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रेल पटरी पर भारी लोहा रख दिया गया। यह गंभीर घटना पाकुड़–बरहरवा रेलखंड पर तिल भट्ट कुमारपुर रेलवे फाटक के पास,

Facebook
X
WhatsApp
Rail Accident Averted: पाकुड़ में बड़ा खतरा‚ रेल पटरी पर रखा गया लोहा

Rail Accident Averted: पाकुड़ जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब असामाजिक तत्वों द्वारा रेल परिचालन को बाधित करने और परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रेल पटरी पर भारी लोहा रख दिया गया। यह गंभीर घटना पाकुड़–बरहरवा रेलखंड पर तिल भट्ट कुमारपुर रेलवे फाटक के पास, पोल संख्या 156/12 के समीप सामने आई।

जानकारी के अनुसार, रेल पटरी पर करीब 4 से 5 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा रखा गया था। जैसे ही मालगाड़ी उस स्थान के पास पहुंची, चालक की सतर्क नजर पड़ी और समय रहते ट्रेन को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के ठीक पीछे रांची–वनांचल एक्सप्रेस भी उसी ट्रैक पर आ रही थी, ऐसे में हादसा होने पर बड़ी जनहानि की आशंका थी।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तुरंत परिचालन को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने रेल पटरी और आसपास के इलाके की गहन जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि असामाजिक तत्वों ने यह साजिश किस उद्देश्य से और कैसे रची।

फिलहाल रेलवे और स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने इस घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com