Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Mango Chowk Clash: सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद‚ देर रात हिंसा में बदला

Mango Chowk Clash: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित करमू चौक पर बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरू में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही

Facebook
X
WhatsApp
Mango Chowk Clash: सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद‚ देर रात हिंसा में बदला

Mango Chowk Clash: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित करमू चौक पर बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरू में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

विवाद के दौरान विशेष समुदाय के कुछ युवक चापड़ लेकर मौके पर पहुंच गए और स्थानीय युवकों पर हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि हमलावर युवकों ने बिना किसी उकसावे के मारपीट की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ने से बच गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही हमलावर युवक दो स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक आपस में एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और आमतौर पर उनके बीच कोई विवाद नहीं रहता, लेकिन बुधवार को किसी कारणवश सिगरेट पीने को लेकर तनाव बढ़ गया। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

इस मामले में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से मानगो थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस फरार युवकों की पहचान और छोड़ी गई स्कूटी के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

TAGS
digitalwithsandip.com