Jharkhand News: चाकुलिया में CPI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और इस्तीफे की मांग

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: चाकुलिया में CPI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और इस्तीफे की मांग उठाई.

बिरसा चौक पर की गई नारेबाजी

CPI की चाकुलिया शाखा के सचिव सरकार किस्कू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद करो’ जैसे नारे लगाए.

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की.

लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जवाबदेही पर उठाए सवाल

मौके पर मौजूद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के झारखंड राज्य सचिव और CPI के झारखंड राज्य परिषद सदस्य विक्रम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है.

उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के मन में सवाल उठते हैं, तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह उन सवालों का जवाब दे और लोगों का भरोसा बनाए रखे.

इस्तीफे की मांग जारी रखने की बात

विक्रम कुमार ने कहा कि देश के युवा, छात्र और आम नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर है.

उन्होंने सभी संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की. साथ ही कहा कि जब तक इन सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी.

ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान महेश बेसरा, विक्रम कुमार सिंह, राजू डेबो, मसाल किस्कू, चुनाराम किस्कू, विशाल सिंह, सौरभ राज, बुधराय मुर्मू, महेश्वर टुडू, बप्पा टुडू, सर्जन किस्कू, रोहित कुमार और रंजीत सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

TAGS
digitalwithsandip.com