Jharkhand News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय रांची दौरा, संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता Jharkhand News: चाकुलिया में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी Railway Updates: झारखंड-बिहार-बंगाल की 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टाटा-बिलासपुर और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित Jamshedpur News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम नशे का सामान बरामद

Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में 23 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अजीत चंद्रन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में 23 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अजीत चंद्रन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत खाना खाने के बाद रात में सोने चला गया था. कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो वह फंदे से लटका मिला. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर टिनप्लेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

बताया गया है कि अजीत के पिता बसंत कुमार पासवान जमशेदपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. अजीत कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात

रिपोर्ट के अनुसार, अजीत पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था. हालांकि, उसके तनाव की वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद परिजन फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी.

TAGS
digitalwithsandip.com