Chaibasa News: खूंटपानी के पास शराब से लदा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरी 209 पेटियां, 8 लाख के नुकसान का अनुमान

Chaibasa: चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर खूंटपानी के पास शराब से लदा एक पिकअप वाहन पलट गया. हादसे के बाद बीयर और अंग्रेजी शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जबकि कई बोतलें टूट गईं. घटना में लाइसेंसधारी को करीब 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. सड़क पर

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa News: खूंटपानी के पास शराब से लदा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरी 209 पेटियां, 8 लाख के नुकसान का अनुमान

Chaibasa: चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर खूंटपानी के पास शराब से लदा एक पिकअप वाहन पलट गया. हादसे के बाद बीयर और अंग्रेजी शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जबकि कई बोतलें टूट गईं. घटना में लाइसेंसधारी को करीब 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.

सड़क पर बिखरी शराब, बोतलें उठाने पहुंचे युवक

वाहन पलटने के बाद सड़क पर शराब की पेटियां और बोतलें बिखर गईं. इस दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचकर बोतलें उठाने लगे. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

चाईबासा से चक्रधरपुर और मनोहरपुर जा रही थी शराब

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में लदी शराब चाईबासा से चक्रधरपुर और मनोहरपुर ले जाई जा रही थी. इसी दौरान खूंटपानी के पास वाहन पलट गया. हादसे में बीयर और अंग्रेजी शराब की कुल 209 पेटियां सड़क पर बिखर गईं.

लाइसेंसधारी को हुए नुकसान का अनुमान करीब 8 लाख रुपये लगाया गया है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

TAGS
digitalwithsandip.com