Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamtara Jewellery Robbery: बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा‚ पुलिस को बड़ी सफलता

Jamtara Jewellery Robbery: जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 की संध्या करीब 6 बजे हुई लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में जामताड़ा पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया

Facebook
X
WhatsApp
Jamtara Jewellery Robbery: बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा‚ पुलिस को बड़ी सफलता

Jamtara Jewellery Robbery: जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 की संध्या करीब 6 बजे हुई लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में जामताड़ा पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पूरे मामले का खुलासा जामताड़ा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी हथियार के बल पर बालाजी ज्वेलर्स में घुसे थे। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी दुकान से आभूषण लूटकर बाजार क्षेत्र में फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना के बाद जामताड़ा थाना कांड संख्या 137/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 के तहत धारा 309(6) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष जांच टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अजीत यादव, हसमत अंसारी, चंदन कुमार साव और मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, इस कांड में शामिल दो अन्य अपराधी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम बोर का देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिलें, लूटे गए आभूषण और अन्य आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का आपराधिक इतिहास देवघर जिले से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com