Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jam@Street Carnival: युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी‚ सड़क बनी उत्सव का मंच

Jam@Street Carnival: सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित हो रहे विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन शहरवासियों के लिए खास बन गया। ठंडी सुबह के बावजूद बड़ी संख्या में युवा बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलकर सड़कों पर मौज मस्ती करते नजर आए। अवसर था लोकप्रिय आयोजन jam@street

Facebook
X
WhatsApp
Jam@Street Carnival: युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी‚ सड़क बनी उत्सव का मंच

Jam@Street Carnival: सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित हो रहे विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन शहरवासियों के लिए खास बन गया। ठंडी सुबह के बावजूद बड़ी संख्या में युवा बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलकर सड़कों पर मौज मस्ती करते नजर आए। अवसर था लोकप्रिय आयोजन jam@street का जिसने एक बार फिर शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

रविवार को आयोजित jam@street में सड़कों पर चहल पहल का अनोखा नजारा देखने को मिला। कहीं संगीत की धुनों पर लोग थिरकते दिखे तो कहीं खेल और मनोरंजन में बच्चे पूरी तरह मग्न नजर आए। इस आयोजन ने शहर की सड़कों को कुछ घंटों के लिए उत्सव स्थल में तब्दील कर दिया।

आपको बता दें कि टाटा स्टील के सौजन्य से यह विशेष आयोजन बीते कुछ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर के लोगों को एक ऐसा खुला मंच उपलब्ध कराना है जहां हर उम्र के लोग बिना किसी संकोच के अपनी प्रतिभा दिखा सकें और स्वस्थ मनोरंजन का आनंद उठा सकें।

jam@street की खास बात यह रही कि इसमें हर आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। युवाओं के लिए जहां यह उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा वहीं बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस आयोजन को पूरे मन से अपनाया। सड़कों पर हंसी खुशी और सकारात्मक माहौल ने आयोजन की सफलता को और मजबूत किया।

आयोजकों के अनुसार शहरवासी आने वाले कुछ हफ्तों तक हर रविवार इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे। विंटर फेस्ट के तहत jam@street लगातार लोगों को जोड़ने और शहर की सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देने का काम करता रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com