Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Jamshedpur Theft Case: परसुडीह में फिर सक्रिय चोर‚ पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Jamshedpur Theft Case: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बीती रात मखदुमपुर रोड नंबर 2, लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Theft Case: परसुडीह में फिर सक्रिय चोर‚ पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Jamshedpur Theft Case: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बीती रात मखदुमपुर रोड नंबर 2, लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात घर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखी एक लोहे की पेटी उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर लाइन किनारे उसी पेटी को तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी किए जाने की बात सामने आई है। शुक्रवार तड़के जब गृहस्वामी मोहम्मद हलिम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर टूटी पेटी पड़ी है और आसपास का सामान बिखरा हुआ है। पेटी खोलने पर स्पष्ट हुआ कि उसमें रखे सभी जेवर और नकदी गायब हैं।

गृहस्वामी के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर और नकदी उनकी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों की थी। उन्होंने कहा, “इनमें मेरे पिता की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी शामिल थी।” चोरी की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मोहल्ले के लोग घर के बाहर जुटने लगे।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त बहुत कमजोर है। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस की गश्ती गाड़ियों की मौजूदगी बेहद कम दिखाई देती है।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया तथा फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी सबूत जुटाए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

TAGS
digitalwithsandip.com